सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10-year-old boy drowned in the Saryu river near a ghat in Pithoragarh

Pithoragarh: घाट के पास सरयू नदी में डूबने से 10 साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 23 Apr 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पिथौरागढ़ के घाट क्षेत्र में सरयू नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

10-year-old boy drowned in the Saryu river near a ghat in Pithoragarh
बच्ची की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ घाट के पास सरयू नदी में डूबने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी निवासी 10 वर्षीय रिया अपनी मां सरोजा देवी के साथ अपने मामा के विवाह में शामिल होने घाट गई थी। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के करीब सभी नहाने के लिए सरयू नदी किनारे पहुंचे। मां और अन्य लोग बच्ची को किनारे छोड़कर नहाने के लिए नदी में उतरे। इसी बीच बच्ची भी नदी तक पहुंच गई और डूब गई।
Trending Videos


परिजनों ने उसे नदी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉ. अमन आलम ने कहा कि बच्ची के फेफड़ों में पानी घुस गया था। ऐसे में उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed