{"_id":"69e9c8b8fa2c7dcf0e03e4a1","slug":"video-india-china-trade-to-resume-in-pithoragarh-in-june-after-six-years-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: छह साल बाद जून में फिर शुरू होगा भारत-चीन व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: छह साल बाद जून में फिर शुरू होगा भारत-चीन व्यापार
गायत्री जोशी
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:52 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में आखिरकार छह साल के लंबे इंतजार के बार इस बार फिर से लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन व्यापार शुरू होगा। व्यापारियों को लिपुलेख तक जाने के लिए इनर लाइन परमिट जारी होंगे। इससे आगे तकलाकोट मंडी पहुंचने के लिए व्यापारियों को ट्रेड पास बनाना होगा। भारत-चीन व्यापार को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आशीष भटगाईं की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अधिकारी और व्यापारी शामिल रहे। डीएम ने कहा कि विदेश मंत्रालय से लिपुलेख दर्रे से व्यापार शुरू करने की हरी झंडी पहले ही मिल चुकी है। जून के पहले सप्ताह से सितंबर तक व्यापार चलेगा। व्यापार की व्यवस्था पूर्व की तरह होगी। व्यापारियों को लिपुलेख तक पहुंचने के लिए इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे। तकलाकोट मंडी पहुंचने के लिए व्यापारियों को ट्रेड पास जारी होंगे। जिन व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण होगा वहीं व्यापार के लिए अधिकृत होंगे। व्यापारियों ने कहा कि मालपा के पास भूधंसाव हो रहा है। व्यापार शुरू होने से पहले इस समस्या को दूर करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ओल्ड लिपुपास तक वाहनों से सामान पहुंचाने की अनुमति मिलने से राहत मिलेगी। इस दौरान व्यापारियों ने तकलाकोट से पहुंची बकरियों को क्वारंटाइन करने के लिए केंद्र स्थापित कर मवेशियों के लिए नाभीढांग से आगे पड़ाव बनाने की मांग की। डीएम ने व्यापारियों को इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को व्यापार शुरू होने से पहले संचार, सड़क सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी अक्षय कोंडे, एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रौंकली, महासचिव दौलत सिंह रायपा, रतन सिंह रायपा आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।