फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   30 women became self-reliant by preparing juice from local fruits

Pithoragarh News: स्थानीय फलों से जूस तैयार कर 30 महिलाएं बनीं स्वावलंबी

Sun, 09 Aug 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
30 women became self-reliant by preparing juice from local fruits
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के ध्वज आजीविका समूह की 30 महिलाएं स्थानीय मौसमी फलों से जूस बनाकर उसका व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ग्रामोत्थान की मदद से ये महिलाएं माल्टा, बुरांश, आंवला और आम जैसे फलों की ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग और आकर्षक पैकेजिंग करती हैं।
विज्ञापन

फल प्रसंस्करण संस्थान के माध्यम से इन उत्पादों की स्थानीय बाजारों में आपूर्ति की जाती है। इस कारोबार से जुड़ी प्रत्येक महिला को प्रतिमाह छह से सात हजार यानी सालाना लगभग 84 हजार रुपये की आय हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सीमित अवसरों के बीच यह पहल महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती का बड़ा जरिया बन गई है। महिलाओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर काफी कम हैं। इसके बावजूद वे अपने इलाके में स्थानीय फलों के माध्यम से आजीविका मजबूत कर रही हैं।
विज्ञापन


माल्टा के छिलके की बेंगलूरू में मांग अधिक
माल्टा के छिलकों को धूप में सुखाने के बाद फल प्रसंस्करण की सहायता से इन्हें बेंगलूरू में बेचा जाता है। फल प्रसंस्करण संस्थान के लेखाकार संतोष कुमार ने बताया कि बेंगलुरु में छिलके की काफी मांग है। माल्टा के छिलके को ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में उपयोग किया जाता है। इससे संस्थान को भी 15 से 20 हजार रुपये की आमदनी होती है। महिलाओं को माल्टा के छिलके का कार्य करने के लिए प्रति किलो पांच रुपये की दर से भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...............
महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ग्रामोत्थान विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सहयोग करता है। -प्रतीम भट्ट, जिला परियोजना अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article