फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Welcoming the Kanwariyas returning with Ganga water from Gomukh

Pithoragarh News: गोमुख से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का स्वागत

Sun, 09 Aug 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Welcoming the Kanwariyas returning with Ganga water from Gomukh
लोहाघाट (चंपावत)। गोमुख से 11 दिन की कठिन कांवड़ यात्रा पूरी कर लौटे कांवड़ियों का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। बिशंग क्षेत्र के अशोक फर्त्याल, राजेंद्र फर्त्याल, गोविंद मुरारी और त्रिलोक गोमुख से पवित्र गंगाजल लेकर लोहाघाट पहुंचे।
विज्ञापन

शिवालय मंदिर में पुजारी लक्ष्मण सिंह और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित शाम्भवी मुरारी ने कांवड़ियों का स्वागत किया। पुजारी ने शिव आराधना और गंगाजल की महिमा बताई। कांवड़ियों ने इस पैदल यात्रा को आध्यात्मिक अनुभूति बताया। सोमवार, 11 अगस्त को बीस गांव बिशंग क्षेत्र के शिवज्यू मंदिर में गोमुख के गंगाजल से शिव का जलाभिषेक होगा। इस जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मान्यता है कि सावन में गंगाजल से अभिषेक से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed