{"_id":"69a716e4bfe3726ed908d3bf","slug":"33-seats-remain-vacant-in-private-schools-admission-process-for-the-new-session-will-begin-from-march-24-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138954-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: निजी स्कूलों में 33 फीसदी सीटें रह गईं खाली, 24 मार्च से शुरू होगी नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: निजी स्कूलों में 33 फीसदी सीटें रह गईं खाली, 24 मार्च से शुरू होगी नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में निर्धन बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाने की मुहिम को इस सत्र में बड़ा झटका लगा है। जिले के 170 से अधिक स्कूलों में आवंटित 1313 सीटों के सापेक्ष केवल 880 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया, जिससे 433 सीटें (33 फीसदी) रिक्त रह गईं। पोर्टल को दो बार अतिरिक्त खोलने के बावजूद पात्र छात्र नहीं मिल सके।
अब विभाग की चिंता नए शिक्षा सत्र को लेकर है, जिसकी प्रवेश प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होने जा रही है। जहां कई निर्धन अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने का सपना देख रहे हैं, वहीं विभाग इस ऊहापोह में है कि क्या इस बार सभी सीटें भर पाएंगी। शिक्षा विभाग अब समय रहते जागरूकता फैलाने और शत-प्रतिशत दाखिले सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गया है।
--
28 विद्यार्थियों ने नहीं लिया निजी स्कूलों में प्रवेश
शिक्षा विभाग के मुताबिक, इस शिक्षा सत्र के शुरुआती दौर में जिले के निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा पाने के लिए कई विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जांच में पात्र मिलने के बाद भी 28 विद्यार्थी प्रवेश के लिए नहीं पहुंचे।
-- -- -- -- -- -
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू होगी। अभिभावकों को इसके प्रति जागरूकता दिखानी होगी। हर पात्र विद्यार्थी को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
-तरुण कुमार पंत, सीईओ, पिथौरागढ़
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X