सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Come on my friend, go to your beloved's house...

Pithoragarh News: चली रे चली सखी अपने पिया घर को ...

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Come on my friend, go to your beloved's house...
विज्ञापन
पिथौरागढ़। निर्वाण या मोक्ष की होली के नाम से भी जानी जाने वाली बैठकी होली की जगह-जगह धूम मची है। इनमें पुरुषों के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी उल्लासपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं। टकाना में दिनेश उपाध्याय के आवास पर बैठकी होली का शुभारंभ होली गायक गजेंद्र सिंह अधिकारी ने श्याम राधा संग खेले होरी से किया।
Trending Videos

डॉ. अशोक पंत ने चली रे चली सखी अपने पिया घर को राग पीलू में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में धमार, काफी, जंगला काफी, खम्माज, सहाना, बागेश्री, देश, झिंझोटी, परज, भैरवी आदि राग -रागिनियों पर आधारित होली गाई गईं। होली के अलग-अलग राग प्रस्तुत करने वालों में भाष्कर कर्नाटक, संतोष लाल शाह, सुरेश कर्नाटक, भुवन पांडेय, योगेश भट्ट, दिनेश उपाध्याय, मोहन लाल वर्मा, महेश पंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबले पर भुवन पांडेय, एनडी शर्मा, दीपक पांडे, द्वारिका पांडे, संदीप पाण्डे, प्रियतोष कर्नाटक, रिद्धिमा भट्ट, प्रांजल उपाध्याय ने संगत दी। बैठकी होली का आयोजन देर रात तक चला। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, एड. योगेश पांडे, हर्षादित्य उपाध्याय, त्रिभुवन उपाध्याय, कमल पांडे , योगेश पांडे, नितेश उप्रेती, महेश उप्रेती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed