{"_id":"69a7161b2808d81a7008e8ce","slug":"a-fire-broke-out-in-the-forests-of-silpata-villagers-averted-a-major-tragedy-with-their-presence-of-mind-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-138958-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सिल्पाटा के जंगलों में भड़की आग, ग्रामीणों ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सिल्पाटा के जंगलों में भड़की आग, ग्रामीणों ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के समीपवर्ती सिल्पाटा गांव के जंगलों में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें रिहायशी मकानों के बेहद करीब पहुंच गईं, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। उस वक्त होली गायन कर रहे ग्रामीणों ने उत्सव छोड़ तुरंत आग बुझाने का मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत कर आग को घरों तक पहुंचने से रोका।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे के संघर्ष के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि यह आग कुछ अराजक तत्वों की ओर से लगाई गई है, जिनकी पहचान की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग सख्त कदम उठा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X