फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   360 patients were treated at the health camp

Pithoragarh News: स्वास्थ्य शिविर में 360 मरीजों का हुआ इलाज

Fri, 10 Jul 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
360 patients were treated at the health camp
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 360 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार और परामर्श दिया। एक्सरे, रक्त जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच जैसी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। सीएमओ देवेश चौहान ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दूरदराज के लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विराज राठी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र बोहरा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ, फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, सर्जन डॉ. हिमांशु पांडेय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed