{"_id":"6a512c68cba58334f308f862","slug":"a-female-doctor-two-staff-nurses-and-a-pharmacist-will-be-posted-at-the-gochar-phc-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-144116-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गोचर पीएचसी में महिला डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गोचर पीएचसी में महिला डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की होगी तैनाती
Fri, 10 Jul 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र की महिलाओं और गर्भवती माताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। गोचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही महिला चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ की तैनाती होने जा रही है जिसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से स्थानीय क्षेत्र के निवासियों में खुशी है। संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते बुधवार के अंक में पीएचसी में प्रसव बंद, गर्भवतियां बेहाल शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए शासन ने पीएचसी में एक महिला डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स और एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
गोचर पीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। बीते दिनों दो महिला स्टाफ नर्स का स्थानांतरण करने से यहां प्रसव भी बंद हो गए हैं। ऐसे में क्षेत्र की गर्भवतियां परेशान हैं। गर्भवतियों को प्रसव कराने के लिए 60 किलोमीटर दूर महिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। वहीं महिला चिकित्सक न होने से महिलाएं भी इलाज के लिए भटक रही हैं। इस परेशानी को
लोगों का कहना है कि महिला डॉक्टर और अन्य स्टाफ की तैनाती से पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्पित ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं भाजपा नेता आलोक सत्याल ने कहा कि पीएचसी के उच्चीकरण के लिए भी सीएम से मुलाकात करेंगे।