{"_id":"6a512c43777688db7f0f4206","slug":"hopes-for-a-halt-of-tanakpur-express-trains-at-banbasa-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-141532-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेनों के बनबसा में ठहराव की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेनों के बनबसा में ठहराव की उम्मीद
Fri, 10 Jul 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा। टनकपुर से चलने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के बनबसा स्टेशन पर ठहराव की उम्मीदें एक बार फिर जग गई हैं। इस संबंध में चल रहे प्रयासों और रेलवे प्रशासन की सकारात्मक हलचल से स्थानीय निवासियों और यात्रियों में भारी उत्साह है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी बीते दिनों केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। उन्होंने टनकपुर से संचालित सभी प्रमुख एक्सप्रेस गाड़ियों का बनबसा में स्टॉपेज रखने के साथ ही अन्य मांगों के तहत केंद्रीय रेल मंत्री से वार्ता की थी। जिस पर रेल मंत्री ने सैद्धांतिक स्वीकृति दी। जिससे अब नागरिकों की मांग के तहत टनकपुर से संचालित सभी एक्सप्रेस गाड़ियों का बनबसा में ठहराव किए जाने की संभावना जगी है।
इस संबंध में बनबसा व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल ने सीएम समेत रेल प्रशासन से कई बार गुहार लगाई थी। उन्होंने रेलमंत्री के सैद्धांतिक स्वीकृति देने पर उनके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी, पूर्व अध्यक्षा रेनू अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों के अलावा नागरिकों ने सीएम का आभार जताया है।