सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A border entry management system has been installed on the international suspension bridge.

Pithoragarh News: अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर लगाया बाॅर्डर एंट्री मैनेजमेंट सिस्टम

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A border entry management system has been installed on the international suspension bridge.
 झूलाघाट ​स्थित अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

Trending Videos
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर रविवार को आवाजाही करने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। नेपाल से भारत आने और यहां से मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी थी। ट्रायल के तौर पर लगाए गए बाॅर्डर एंट्री मैनेजमेंट सिस्टम में एंट्री करने में समय लगने के कारण पुल पर लोगों की कतार लगी रही।
एसएसबी झूला पुल पर प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी अपने कंप्यूटर पर दर्ज करने के बाद ही आवाजाही की अनुमति देती है। पुल पर लंबी कतार देख व्यापारियों ने इसकी सूचना व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश भट्ट और महामंत्री प्रमोद कुमार भट्ट को दी। दोनों ने वहां पहुंच कर पुल कमांडर से भीड़ अधिक होने पर अतिरिक्त काउंटर एवं जवान लगाने की बात कही। अधिक भीड़ देखकर पुल कमांडर ने इसकी सूचना सहायक कमांडेंट प्रतीक कुमार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह अतिरिक्त जवान लेकर झूला पुल पहुंचे और व्यापार मंडल पदाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किया। उन्होंने बताया कि पुल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसएसबी डीजी के आदेश के तहत ट्रायल बेस पर बॉर्डर एंट्री मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की एक बार कंप्यूटर और कैमरे से फेस आईडी बनाई जाएगी। दोबारा आने पर वह व्यक्ति कैमरे पर अपना चेहरा दिखाकर आसानी से गुजर सकता है।
कोट
अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक माह के ट्रायल पर बॉर्डर एंट्री मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है। प्रत्येक व्यक्ति का डाटा कंप्यूटर में फीड करने और फेस आईडी बनाने में समय लग रहा है। एक माह बाद व्यापारियों से सिस्टम के बारे में फीडबैक लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। यदि वर्तमान में भीड़ अधिक होती है तो सिस्टम को बंद कर रजिस्टर पर एंट्री कर आवाजाही कराई जाएगी। - आशीष कुमार, एसएसबी कमांडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed