{"_id":"697f92c110ca0198590134ce","slug":"anger-over-the-poor-condition-of-nainipatal-madmanale-road-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137710-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नैनीपातल-मड़मानले सड़क की बदहाली से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नैनीपातल-मड़मानले सड़क की बदहाली से रोष
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
डामर उखड़ने से बदहाल हुई नैनीपातल-मड़मानले सड़क। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । नैनीपातल-मड़मानले सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों और जहां-तहां बने गड्डों से वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुर्घटनाओं की भी आशंका भी बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों ने झाड़ियां साफ करने और जर्जर सड़क ठीक किए जाने की मांग की है।
मड़मानले के सामाजिक कार्यकर्ता किशोर धामी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की नैनीपातल से मड़मानले तक 12 किलोमीटर सड़क बदहाल हो गई है। कई जगहों पर सड़क पर से डामर उखड़ गया है। सड़क पर जहां-तहां गड्ढे बने हैं। सड़क के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झांड़ियां उगी होने से सामने से आने वाला वाहन नजर नहीं आता है।
उन्होंने बताया कि बदहाल स्थिति से क्षेत्र के लोगों में भी विभाग के खिलाफ रोष पनप रहा है जो कभी भी फूट सकता है। मड़मानले के देव सिंह, संतोष पाठक, सूरज खनका, डंबर सिंह, राजेंद्र सिंह महर आदि ने शीघ्र सड़क को ठीक किए जाने की मांग उठाई है। संवाद
Trending Videos