पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A light bulb was lit for the first time in Thaplialkheda village, located near the Nepal border

Pithoragarh News: नेपाल सीमा से सटे थपलियालखेड़ा गांव में पहली बार जला बल्ब

Sun, 05 Jul 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
A light bulb was lit for the first time in Thaplialkheda village, located near the Nepal border
टनकपुर (चंपावत)। तीन ओर से नेपाल से घिरे वन क्षेत्र स्थित ग्राम थपलियालखेड़ा में आखिरकार बिजली पहुंच गई। वर्षों से मूलभूत सुविधा का इंतजार कर रहे ग्रामीणों के घर रोशनी से जगमगा उठे जिससे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने टीम के साथ गांव पहुंचकर विद्युत व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद किया। गांव में पहली बार बिजली का बल्ब जलते ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरों पर वर्षों का इंतजार खत्म हाेने की खुशी साफ दिखाई दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से बिजली जैसी बुनियादी सुविधा की मांग कर रहे थे। अब बिजली मिलने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और दैनिक जीवन में काफी सुविधा होगी। इस दौरान विद्युत विभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह बृजवाल, संजय राणा, राजपाल चौहान, ग्राम सैलानीगोठ के प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश राय सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed