पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM launched the 'Eat Right School' program in Champawat

Pithoragarh News: सीएम ने चंपावत में किया ईट राइट स्कूल कार्यक्रम का शुभारंभ

Sun, 05 Jul 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
CM launched the 'Eat Right School' program in Champawat
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टनकपुर बूम घाट पर आयोजित कार्यक्रम में ईट राइट स्कूल अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। खाद्य संरक्षा व शिक्षा विभाग चंपावत के संयुक्त रूप से शुरू किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) नई दिल्ली के राष्ट्रव्यापी अभियान ईट राइट इंडिया की एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन

अभियान के तहत चंपावत जनपद के सभी 645 राजकीय विद्यालयों के कक्षा एक से लेकर 12 तक के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के गुण सिखाए जाएंगे। कुमाऊं मंडल उपायुक्त खाद्य संरक्षा आरएस कठायत ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों में विशेष सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों जैसे स्कूल असेंबली, पोस्टर प्रतियोगिता, डिबेट, प्रभात फेरी और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही, बच्चों को उनके टिफिन और मिड-डे मील में फल, स्थानीय व मौसमी स्नैक्स जैसे मखाना, नट्स, मुरमुरा व मोटे अनाज शामिल करने और कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय पानी, नारियल पानी, लस्सी, नींबू पानी जैसे स्वास्थ्यवर्धक पेय अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में सभी चिह्नित विद्यालयों की ट्रेनिंग 10 जुलाई को जीजीआईसी चंपावत सभागार में आयोजित की जाएगी। यहां सहायक आयुक्त चंपावत संजय कुमार सिंह और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed