बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Border traders leave for Gunji for India-China trade

VIDEO: भारत-चीन व्यापार को सीमांत के व्यापारी गुंजी रवाना

Heera Heera
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:20 AM IST
Border traders leave for Gunji for India-China trade
एक जून से शुरू हुई भारत-चीन व्यापार की प्रक्रिया के बाद रविवार को करीब 15 व्यापारी सामान के साथ गुंजी को रवाना होना शुरू हो गए हैं। व्यापारी चीन प्रशासन की समय सारिणी का इंतजार कर रहे हैं। पहले व्यापारियों को आठ जुलाई को लिपुपास दर्रे से तकलाकोट में प्रवेश करना था। अब धारचूला प्रशासन चीन सरकार के मेल का इंतजार कर रहा है। कोरोना काल के छह साल बाद शुरू हो रहे भारत-चीन व्यापार को लेकर इस बार व्यापारियों में काफी उत्सुकता है। प्रशासन की ओर से अभी तक 49 व्यापारी, 44 सहायक और 25 पोर्टर के पास बनाए जा चुके हैं। शनिवार को भी 20 व्यापारी और सहायकों ने ट्रेड पास के लिए आवेदन किया है। अभी तक कुल 183 व्यापारी एवं सहायकों ने पास के लिए आवेदन किया है। व्यापारियों ने पहले ही अपना सामान अग्रिम पड़ावों में पहुंचा दिया है। एसडीएम एवं ट्रेड अधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि चीन सरकार की ओर से व्यापारियों के तकलाकोट मंडी के लिए मूवमेंट के बारे में जानकारी ली गई है जिससे कि वह वहां वाहनों की व्यवस्था कर सकें। इसकी जानकारी उन्हें दी गई है। अब वहां से जवाबी मेल का इंतजार है। जवाब आते ही व्यापारी आठ या नौ जुलाई को लिपुलेख दर्रे से तकलाकोट मंडी में प्रवेश कर जाएंगे। बताया जा रहा है कि चीन सरकार लिपुलेख स्थित अपनी सीमा से व्यापारियों एवं उनके सामान को वाहनों के जरिए मंडी तक ले जाएगी। ट्रेड एवं पर्यटन अधिकारी का कराएं तकलाकोट भ्रमण पिथौरागढ़ । भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रोंकली एवं महासचिव दौलत सिंह रायपा ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेज व्यापारियों की समस्याओं को जानने, उनका समाधान किए जाने को लेकर ट्रेड अधिकारी गुंजी और पर्यटन अधिकारी को चीन की मंडी तकलाकोट का आधिकारिक भ्रमण कराए जाने का अनुरोध किया है। कहा है कि इससे उन्हें व्यापारियों की समस्याओं का धरातल पर समझने का मौका मिलेगा। संवाद सीमांत के व्यापारियों में है खासा उत्साह धारचूला। कोरोना काल के बाद शुरू हो रहे भारत-चीन व्यापार को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है। वरिष्ठ व्यापारी रतन सिंह रायपा ने बताया कि वह वर्ष 1992 से लगातार तकलाकोट मंडी जा रहे हैं। उन्होंने व्यापार के साथ ही चीन-तिब्बत के साथ संबंध बेहतर होने की उम्मीद जताई है। वर्ष 2008 से तकलाकोट व्यापार को जा रही अर्चना गर्ब्याल ने बताया कि कोराना काल के बाद अब व्यापार शुरू होने से सीमांत के व्यापारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने दोनों देशों के बीच बेहतर व्यापार की उम्मीद जताई है। भारत-चीन व्यापार समिति के कोषाध्यक्ष चक्र सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सात को गुंजी में कस्टम जांच के बाद व्यापारी आठ जुलाई से तकलाकोट मंडी में प्रवेश करना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ में गुलाब देकर अतिक्रमण रहित अभियान का शुभारंभ

05 Jul 2026

श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

05 Jul 2026

जच्चा-बच्चा की मौत मामले में सीओ ने की छानबीन, हत्या की बात से किया इन्कार

05 Jul 2026

महावीर झंडा जुलूस से पहले निकला राम अखाड़ा का जुलूस, युवाओं के करतबों ने मोहा मन -उमड़ी रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का किया स्वागत

05 Jul 2026

इगलास के मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन को बचाने में कार पलटी

05 Jul 2026
विज्ञापन

Dungarpur: महिला का वेश धर जंगल में छिपे लुटेरे गिरफ्तार, रामसागड़ा पुलिस ने किया खुलासा

05 Jul 2026

दिल्ली सरकार की फूड बस योजना ठप

05 Jul 2026
विज्ञापन

दिल्ली में झमाझम बारिश, वीकेंड पर मौसम हुआ सुहावना

05 Jul 2026

जमीन विवाद में दंपती से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज;VIDEO

05 Jul 2026

कांकेर में हादसा: सड़क पर तड़प रहे चौकीदार की डॉक्टर ने बचाई जान, 112 बुलाकर पहुंचाया अस्पताल

05 Jul 2026

पांच साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, शाहगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता: VIDEO

05 Jul 2026

दोपहिया वाहनों से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, स्कूटी ने दी नई उड़ान

05 Jul 2026

तरनतारनत में युवक ने की आत्महत्या

मनीष की मौत के मामले में पीआरवी के तीन कर्मी लाइन हाजिर

05 Jul 2026

VIDEO: बरेली के मलूकपुर वार्ड में सड़कें खस्ताहाल, सफाई व्यवस्था बदहाल, स्थानीय लोगों ने बताईं समस्याएं

05 Jul 2026

तेज हवा और हल्की बारिश ने उमस से दिलाई राहत

05 Jul 2026

नशीली दवाओं की बिक्री रोकने पर दिया गया जोर

05 Jul 2026

चंडीगढ़ में इमारत ढहने का मामला, मौके पर पहुंची सीएफएसएल की टीम

05 Jul 2026

सासनी के गांव बत्तीसा में भैंस से मक्का फैलने पर मारपीट, वीडियो वायरल

05 Jul 2026

स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया

05 Jul 2026

आनंद हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

05 Jul 2026

पुलिस टीम ने किया सामूहिक व्यायाम, चलाया स्वच्छता अभियान

05 Jul 2026

अमृतसर में पंथक सम्मेलन का आयोजन, अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे को लागू करने का लिया फैसला

05 Jul 2026

Meerut: माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन

05 Jul 2026

Meerut: माध्यमिक शिक्षक संघ (टकराई गुट) ने एकजुट होने का किया आह्वान

05 Jul 2026

Meerut: शास्त्रीनगर सेक्टर-3 में महिलाओं का धरना जारी

05 Jul 2026

Meerut: लिसाड़ी गेट में पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी

05 Jul 2026

Meerut: दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना

05 Jul 2026

VIDEO: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

05 Jul 2026

VIDEO: बसई मंडी के विरोध में व्यापारी, अधिकारियों को साैंपा ज्ञापन; बंद कराने की मांग

05 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed