{"_id":"6a415531979e64590b05cd4e","slug":"a-road-has-been-built-up-to-the-village-boundary-yet-villagers-are-still-covering-a-three-kilometer-stretch-on-foot-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-143587-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गांव की सीमा तक बनी सड़क, फिर भी तीन किमी पैदल दूरी नाप रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गांव की सीमा तक बनी सड़क, फिर भी तीन किमी पैदल दूरी नाप रहे ग्रामीण
Sun, 28 Jun 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़) मुवानी से चिटगाल गांव के लिए स्वीकृत सड़क गांव तक पहुंच तो गई, लेकिन हकीकत ये है कि चिटगाल गांव के दूरस्थ हिस्सों से लोग तीन किलोमीटर की दूरी तय कर सड़क तक पहुंच रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक और प्रशासन से गांव के भीतर तक सड़क पहुंचाने की मांग कर रहे हैं।
विकासखंड डीडीहाट में साल 2006 में मुवानी-गोबराड़ी से चिटगालगांव तक चार किलोमीटर मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ। स्वीकृत सड़क का कार्य चिटगालगांव की सीमा पर तरखेत तोक तक पूरा हो गया। गांव का प्राथमिक विद्यालय, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, एएनएम सेंटर, आंगनवाड़ी केंद्र जैसे संस्थान सड़क से तीन किलोमीटर से अधिक दूरी पर हैं। ऐसे में गांव के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। गांव के कैलाश जोशी ने बताया कि चिटगाल गांव सहित नई बस्ती, भेटगड़ा ,खाकर, कन्युरीगांव क्षेत्र के लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए तीन से चार किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अब ग्रामीण आंदोलन का मन बना रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चिटगाल गांव की समस्या की जानकारी मिली है। गांव को सड़क सुविधा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। गांव को जल्द ही सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। बिशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट।
विज्ञापन
-- --
जितनी सड़क की स्वीकृति मिली थी, उस पर काम किया गया है। शेष सड़क की स्वीकृति मिलते पर ही कार्य प्रारम्भ किया जा सकता है।
अजय थपलियाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि