{"_id":"6a0359df8abda5fc580b4347","slug":"a-young-man-who-went-to-rapkiya-bugyal-to-collect-wormwood-died-due-to-lightning-pithoragarh-news-c-8-1-hld1026-766183-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रपकिया बुग्याल में कीड़ा जड़ी लेने गए युवक की बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रपकिया बुग्याल में कीड़ा जड़ी लेने गए युवक की बिजली गिरने से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला। कीड़ा जड़ी लेने बुग्याल गए तहसील के ग्राम सभा खेत निवासी युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक का शव दूसरे दिन तहसील मुख्यालय लाया जा सका।
जानकारी के मुताबिक, खेत निवासी 35 वर्षीय तेज सिंह पुत्र मदन सिंह बकरियों को लेकर कीड़ा जड़ी निकालने गांव से 25 किमी दूर रपकिया बुग्याल गया था। सोमवार दोपहर मौसम खराब होने से अचानक बिजली गिरी और वह इसकी चपेट में आ गया। उसकी वहीं पर मौत हो गई। ग्राम प्रधान भजन सिंह कुंवर ने बताया कि मृतक तेज सिंह की 8 वर्षीय पुत्री व 4 वर्षीय पुत्र है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने 25 किमी पैदल चलकर उनके शव को दूसरे दिन मंगलवार को धारचूला उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
तहसीलदार दमन शेखर राणा ने बताया कि बिजली गिरने से उसकी मृत्यु हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए धारचूला अस्पताल में रखा गया है। बुधवार यानि आज शव का पोस्टमार्टम होगा। संवाद
Trending Videos