सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Public Life Thrown into Chaos by Unfavorable Weather; Farmers Distressed

Pithoragarh News: मौसम की बेरुखी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसान परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Public Life Thrown into Chaos by Unfavorable Weather; Farmers Distressed
विज्ञापन

Trending Videos
पिथौरागढ़। मौसम का बिगड़ा मिजाज शांत नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी जनपद के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। पहले से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
बीते अप्रैल के आखिरी सप्ताह से शुरू हुई बारिश का सिलिसिला अब तक थम नहीं पाया है। मंगलवार सुबह बादलों की आवाजाही शुरू हुई और दोपहर बाद जिला मुख्यालय के आसपास सल्मोड़ा, सातसिलिंग, नैनीसैनी, मड़खड़ायत, बीसाबजेड़ और नैनीपातल सहित जनपद के अस्कोट, बंगापानी और अन्य इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से यातायात बाधित रहा। बारिश के कारण रबी की फसल को घर के अंदर सुरक्षित करने की कवायद में जुटे किसानों को फिर से परेशानी उठानी पड़ी। लगातार बारिश के कारण बागवानी को भी नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed