{"_id":"6a035e0218da3d164508baf0","slug":"teachers-demand-exemption-from-tet-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-141732-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शिक्षकों ने टीईटी से छूट देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शिक्षकों ने टीईटी से छूट देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के प्रदेश संयुक्त मंत्री हरीश कोठारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नंदन सिंह नेगी को सौंपा। उन्होंने वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी से छूट प्रदान करने, त्रिस्तरीय कैडर पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी लागू करने, पूर्ण सेवा काल में तीन पदोन्नतियां देने, प्रत्येक जूनियर हाईस्कूल में पांचवां पद अंग्रेजी विषय अनिवार्य रूप से सृजित करने की मांग की है। उन्होंने 2005 में एक ही विज्ञप्ति से चयनित समस्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग उठाते हुए कहा कि इसमें लंबे समय से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। वहां जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, ब्लॉक अध्यक्ष राम चंद्र पंडा, ब्लॉक मंत्री प्रकाश सिंह बोरा, विनोद उपाध्याय, नारायण दत्त अंडोला, ललित मोहन, धर्मपाल यादव, त्रिलोक चंद्र, जगदीश न्योलिया, रेखा गंगोला आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos