सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Griff driver stabs his colleague in Dharchula

Pithoragarh News: धारचूला में ग्रिफ के चालक ने साथी को घोंपा चाकू

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Griff driver stabs his colleague in Dharchula
विज्ञापन

Trending Videos
धारचूला (पिथौरागढ़)। आपसी विवाद में 67 आरसीसी ग्रिफ के एक चालक ने अपने ही साथी को चाकू घोंप दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, तवाघाट-सोबला रोड पर बेती के पास ग्रिफ का कार्य चल रहा है। सोमवार की शाम ट्राला चालक विजय सिंह, 83 ग्रिफ छत्तीसगढ़ निवासी गुरदासपुर पंजाब और एक्सक्वेटर चालक चंद्रवीर सिंह, 67 ग्रिफ धारचूला के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसी दौरान आवेश में आकर विजय सिंह ने चंद्रवीर सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया। इस घटना से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर कोतवाल हरेंद्र सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक घायल की हालत खतरे से बाहर है। मामले में 67 ग्रिफ सोबला के ओआईसी रामकिशोर मीना की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। सीओ केएस कुंवर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed