{"_id":"5ef309668ebc3e4341338ba3","slug":"all-rivers-including-mahakali-are-in-spate-due-to-heavy-rains103","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से महाकाली सहित सभी नदियां उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से महाकाली सहित सभी नदियां उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद महाकाली नदी
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झूलाघाट/धारचूला (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद महाकाली नदी उफान पर है। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वालों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से ही जिले में भारी बारिश के बाद महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के साथ पेड़, पत्थर आदि बहकर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने नदी के किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थान में जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी राजस्व उपनिरिक्षक प्रधानों को इस बारे में आदेश दिया है। कोई भी व्यक्ति इस दौरान नदी के किनारे शौच करने के साथ ही घूमने के लिए न जाय।
उधर धारचूला, जौलजीबी, मदकोट आदि स्थानों में भी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। काली नदी के साथ ही धौलीगंगा, गोरी नदी के अलावा गाड़ गधेरे भी उफान पर हैं। नाचनी, थल में रामगंगा भी उफान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन