{"_id":"69974c6fe28454345a01ad69","slug":"haldwani-pithoragarh-helicopter-service-halted-causing-inconvenience-to-passengers-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138491-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हल्द्वानी-पिथौरागढ़ हेली सेवा ठप रहने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हल्द्वानी-पिथौरागढ़ हेली सेवा ठप रहने से यात्री रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनपद में हेलीकॉप्टर सेवा बृहस्पतिवार को ठप रही। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर ने हल्द्वानी से ही उड़ान नहीं भरी। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टिकट बुक कर चुके यात्रियों को हवाई सेवा ठप रहने से टैक्सी वाहनों से सफर करना पड़ा।
नैनीसैनी एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सेवा बाधित होने का कारण दिल्ली से नोटम जारी होना बताया गया है। इससे पूर्व बुधवार को भी हेलीकॉप्टर सेवा बाधित रही। एकाएक हेली सेवा ठप होने से पर्यटक मनाली मिश्रा और क्षितिज देसाई को काफी तकलीफ उठानी पड़ी। दोनों की यहां से पंतनगर पहुंचने के बाद शाम चार बजे बनारस के लिए फ्लाइट थी। ऐसे में उनको बनारस की फ्लाइट भी कैंसिल करनी पड़ी। यात्री प्रमोद ने बताया कि उन्होंने भी हल्द्वानी जाने के लिए टिकट बुक कराई थी लेकिन आखिरी समय पर फ्लाइट कैंसिल होने से उन्हें टैक्सी कर हल्द्वानी जाना पड़ा।
गौरतलब है कि सरकार की उड़ान योजना के तहत हल्द्वानी से मुनस्यारी, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ तथा पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के बीच हेलीकॉप्टर सेवा संचालित है। अचानक हेलीकॉप्टर सेवा बाधित होने से मुनस्यारी और नैनीसैनी एयरपोर्ट से यात्रियों को टैक्सियों से रवाना होना पड़ा।
--
क्या है नोटम
नोटम (नोटिस टू एयर मिशन/एयरमैन ) एक महत्वपूर्ण विमानन सुरक्षा सूचना है जो पायलटों और उड़ान कर्मियों को किसी भी एयरोनॉटिकल सुविधा, सेवा या खतरे में बदलाव के बारे में सूचित करती है। यह वास्तविक समय में जारी की जाती है जैसे रनवे बंद होना, रडार खराब होना या सैन्य अभ्यास के कारण एयर स्पेस में अस्थायी प्रतिबंध।
Trending Videos