सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Weather changes: Snowfall on the high peaks of the border district

मौसम की करवट : सीमांत जिले की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Weather changes: Snowfall on the high peaks of the border district
दारमा घाटी में हुई बर्फबारी का दृश्य। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। मौसम में आए बदलाव से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। सीमांत जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।
Trending Videos

जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे से बारिश शुरू हुई। रिमझिम बारिश कुछ देर रही। इसके बाद मौसम खुल गया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप खिली लेकिन आसमान में फिर से बादल छा गए। मौसम खराब होने से बाजार में भी चहल-पहल कम देखी गई। पिछले एक हफ्ते से अच्छी धूप खिलने से लोगों ने गर्म कपड़ों को समेटना शुरू कर दिया था। अब बारिश के चलते फिर से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। धारचूला के दारमा घाटी स्थित दांतू, नागलिंग समेत अन्य गांवों में बर्फबारी हुई। घाटी में सड़क निर्माण के चलते काफी मजदूर और बीआरओ कर्मचारी हैं। बर्फबारी होने से क्षेत्र में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। गुड्डू जंग और कविंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से घाटी में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हुई।

उन्होंने बताया कि नए साल से अब तक चौथी बार बर्फबारी हुई है। उधर व्यास घाटी स्थित गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि सुबह से मौसम खराब है। जिले के अस्कोट, गंगोलीहाट, डीडीहाट, कनालीछीना आदि जगहों पर हल्की बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed