सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anjali from Champawat wins gold in MSc Mathematics

Pithoragarh News: चंपावत की अंजलि को एमएससी गणित में मिला गोल्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 21 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Anjali from Champawat wins gold in MSc Mathematics
विज्ञापन
चंपावत। नगर निवासी अंजलि नरियाल ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में एमएससी गणित के सत्र 2020-22 में सर्वाधिक 89.18 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह एलएसएम कैंपस पिथौरागढ़ की पूर्व छात्रा रही हैं। वर्तमान में अंजलि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उनके पिता बसंत नरियाल भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लखनऊ में तैनात हैं जबकि माता शोभा देवी गृहिणी हैं। अंजलि की इस उपलब्धि पर पिथौरागढ़ कैंपस के निदेशक डॉ. हेम पांडे, दायित्वधारी श्यामनारायण पांडेय, चंपावत विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा और पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed