सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The magic of melodies filled the stage as talented performers dazzled the audience at the music competition

Pithoragarh News: मंच पर बिखरा सुरों का जादू, संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने जमाया रंग

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 21 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The magic of melodies filled the stage as talented performers dazzled the audience at the music competition
विज्ञापन
चंपावत। कलश संगीत कला समिति की कुमाऊं स्तरीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सुरों का संगम बिखेरा। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन और शास्त्रीय वादन विधाओं में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

रविवार को पीएमश्री जीजीआईसी में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कलश संगीत कला समिति की ओर से क्षेत्र में संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। समिति अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वर, ताल, लय, प्रस्तुति और मंच कौशल के आधार पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रथम सत्र का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि निदेशक केएमवीएन रोहित बिष्ट, डॉ. मनीषा, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, प्रधान अमकड़िया रेखा भट्ट, सभासद प्रेमा चिलकोटी, डॉ. सतीश पांडेय, सतीश चंद्र जोशी, पवन गिरी, बंशीधर थ्वाल, राजू पंत, विनीता अधिकारी, तारा दत्त पांडे, सुरेश चंद्र तिवारी, नरेश जोशी और जीवन कलखुड़िया समेत अन्य अतिथियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed