सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhima fulfilled his vow by breaking Duryodhana's thighs.

Pithoragarh News: दुर्योधन की जांघें तोड़ भीम ने पूरी की अपनी प्रतिज्ञा

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bhima fulfilled his vow by breaking Duryodhana's thighs.
गंगोलीहाट के चहज में आयोजित जागर में महाभारत की कथा सुनने पहुंची महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। चहज के पांडव मंदिर में आयोजित जागर में दुर्योधन की गाथा का बखान हुआ। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
Trending Videos

जगरिया इंद्र सिंह भंडारी, पूरन सिंह भंडारी ने कथा सुनाते हुए कहा कि द्रौपदी के अपमान के समय भीम ने प्रतिज्ञा ली थी कि वह गदा से दुर्योधन की जांघ तोड़ेंगे। महाभारत युद्ध के अंतिम चरण में भीम और दुर्योधन के बीच गदा युद्ध हुआ। जब भीम, दुर्योधन पर वार कर रहे थे तब श्रीकृष्ण ने अपनी बाईं जांघ ठोकी, जो दुर्योधन की जांघों पर प्रहार करने का संकेत था। भीम ने श्रीकृष्ण के संकेत को समझकर दुर्योधन की जांघों पर गदा से प्रहार किया और उन्हें तोड़ दिया। भीम ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी करते हुए श्रीकृष्ण की सहायता से दुर्योधन का वध किया। जागर में लक्ष्मण सिंह, जागर कमेटी के अध्यक्ष षष्ठी बल्लभ जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, गायत्री पांडेय, निर्मला पंत, शोभा जोशी, गुंजन जोशी, आशा पाठक, पुष्पा पाठक, गीता पंत, भूपेश जोशी, मनीष जोशी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed