{"_id":"69764ae3772c09240204891e","slug":"brave-bhim-singh-who-fought-wars-with-china-and-pakistan-passes-away-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137481-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चीन और पाक के साथ युद्ध लड़े जांबाज भीम सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चीन और पाक के साथ युद्ध लड़े जांबाज भीम सिंह का निधन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
भीम सिंह ठकुराठी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विण विकास खंड के ग्राम भिलौत निवासी पूर्व कैप्टन भीम सिंह ठकुराठी (93) का शनिवार की रात निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर किया गया। उनके पुत्र राजेंद्र ठकुराठी ने चिता को मुखाग्नि दी।
16 जुलाई 1935 को भिलौत गांव में जन्मे भीम सिंह बचपन से भारतीय सेना में सेवा करने के इच्छुक थे। पहले ही प्रयास में वर्ष 1952 में उनका चयन कुमाऊं रेजिमेंट की 14वीं बटालियन में हुआ। उनकी तैनाती बाद में 5 मैकेनाइज्ड में हुई। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट अरुणाचल और जम्मू-कश्मीर में सेवा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। चीन के साथ 1962, 1965 और पाक के खिलाफ 1971 की लड़ाई में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया।
ठकुराठी वर्ष 1983 में सेना से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते रहे। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष रमेश सिंह महर, महेश चंद शाही, उमेद सिंह, विक्रम सिंह, दयाल सिंह, नवीन गुरुरानी, मदन सिंह समेत व्यापारियों ने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X