सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Burning the effigy of the MLA is an anti-development step: Monica

विधायक का पुतला फूंकना विकास विरोधी कदम : मोनिका

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Burning the effigy of the MLA is an anti-development step: Monica
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस महिला नेता मोनिका महर ने भाजपा और महिला मोर्चा की ओर से विधायक मयूख महर का पुतला फूंकने को विकास विरोधी कदम बताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि विधायक महर के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पिथौरागढ़ की जनता के पास है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार के समय विधायक महर ने जब पिथौरागढ़ के लोगों को एक करोड़ की लागत से फ्री वाईफाई उपलब्ध कराया, 45 लाख के सीसीटीवी लगवाए, लाखों के पेयजल टैंक दिए तो अभी ऐसा क्या हुआ कि सरकार और प्रशासन नियमों को बहाना बना कर 40 लाख की निधि लिफ्ट के लिए देने को मना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक द्वेष भावना के चलते पिथौरागढ़ की महिलाओं को चिकित्सालय में लिफ्ट की सुविधा देना ही नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि आज जब पोल खुल रही है तो बौखला कर विधायक का पुतला फूंक कर मामले को घुमाने की कोशिश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed