सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fuel Arrives at Pumps; Motorists Flock to Refuel with Diesel and Petrol.

Pithoragarh News: पंपों पर पहुंचा ईंधन, डीजल-पेट्रोल भराने के लिए उमड़े वाहन चालक

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fuel Arrives at Pumps; Motorists Flock to Refuel with Diesel and Petrol.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ का संदेश जारी होने के बाद लोगों में इसकी किल्लत होने की आशंका घर कर गई है। नतीजतन पेट्रोल पंपों में ईंधन भराने के लिए वाहनों की भीड़ जुट रही है। भीड़ इतनी कि नगर के तीनों पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया। दूसरे दिन ईंधन पहुंचते ही लोग वाहनों में डीजल-पेट्रोल भराने के लिए दौड़ पड़े। इस जद्दोजहद में चालकों के खबू पसीने छूटे। वहीं पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की कोई किल्लत नहीं है और आपूर्ति सामान्य है।
Trending Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचाओ का संदेश जारी किया था। संदेश के बाद सीमांत जिले के लोगों में अपने वाहनों का टैंक फुल कराने की होड़ मची तो बीते बुधवार को नगर के तीनों पंपों पर ईंधन भी खत्म हो गया। ऐसे में लोगों की चिंता और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन बृहस्पतिवार को तीनों पंपों पर ईंधन पहुंचा तो बड़ी संख्या में चालक वाहनों में डीजल-पेट्रोल भराने पहुंचे। पंपों में वाहनों की कतार लगी रही और चालकों को ईंधन भराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वाहनों का टैंक फुल करने के बाद चालकों ने राहत की सांस ली। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने लोगों से जागरूक रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
--
पांच माह बाद भी ठीक नहीं हुई पंप की मशीन
नगर में यूपीसीएल कार्यालय के पास संचालित पंप पर पांच महीने पूर्व मशीन में खराबी आ गई थी जो अब तक नहीं बनी है। टैंक में 19 हजार लीटर डीजल डंप है लेकिन बगैर मशीन के इसका उपलब्ध होना मुश्किल हो गया है। पंप संचालक ने कई बार संबंधित कंपनी को मशीन ठीक करने की गुहार लगाई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिम्मेदार विभाग के अधिकारी भी नींद से नहीं जागे हैं।
--
सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे की अपील
डीएम आशीष भटगांई ने जिले में सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे घोषित करने का निर्णय लिया है। डीएम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बढ़ते ऊर्जा संकट के प्रति जनजागरूकता पैदा करना, ईंधन की बचत करना और स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारियों व आमजन से इस अभियान में सहभागी बनने के साथ निर्धारित दिन अधिकतम पैदल चलने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed