{"_id":"6a06d192abafa4016d0e643d","slug":"video-sewerage-lines-will-be-laid-in-four-wards-of-pithoragarh-city-at-a-cost-of-rs-594-crore-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ शहर के चार वार्डों में 5.94 करोड़ से बिछेगी सीवरेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ शहर के चार वार्डों में 5.94 करोड़ से बिछेगी सीवरेज लाइन
गायत्री जोशी
Updated Fri, 15 May 2026 01:26 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ शहर के चार वार्ड के लोगों को जल्द ही सीवरेज लाइन की सौगात मिलेगी। कुमौड़, बजेटी, विवेकानंद कॉलोनी और खड़कोट वार्ड में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए 5.94 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। छह किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछने से इन वार्डों के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी तो स्वच्छता अभियान को भी बल मिलेगा। कुमौड़ वार्ड में सीवरेज लाइन बिछाने में 197.93 लाख रुपये खर्च होंगे। खड़कोट और विवेकानंद कॉलोली में 198.04 करोड़ जबकि बजेटी में 198.45 करोड़ रुपये से सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। बुधवार को कुमौड़ में महापौर कल्पना देवलाल, डीएम आशीष कुमार भटगाईं, पार्षद नीतू टम्टा ने सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन के साथ शुभारंभ किया। महापौर देवलाल ने कहा कि सीवरेज लाइन विस्तारीकरण से बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। वहीं जल निकासी और सफाई व्यवस्था को भी बल मिलेगा। डीएम ने कहा कि योजना के तहत सीवरेज लाइन को निराड़ा में बने एसटीपी प्लांट से जोड़ा जाएगा। यह योजना नगर के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।