{"_id":"6a061fb227137bdef30bf40c","slug":"residents-of-gangolihat-demand-bus-operations-and-the-opening-of-a-depot-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-141819-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट के लोगों ने की बसों का संचालन करने और डिपो खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट के लोगों ने की बसों का संचालन करने और डिपो खोलने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 15 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट से विभिन्न रूटों पर सीधी बस सेवा संचालित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। विभिन्न संगठन के लोगों ने नगर से रोडवेज बसों का संचालन करने और डिपो खोलने की मांग पर तहसील के प्रशासनिक अधिकारी चंदन सिंह बनकोटी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थल की अनदेखी हो रही है।
ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद के नेतृत्व में विभिन्न संगठन के लोगों ने सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि राज्य गठन से पूर्व गंगोलीहाट से विभिन्न रूटों पर सीधी बस सेवा संचालित होती थीं। राज्य गठन के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया गया। उन्होंने जिला मुख्यालय के वाया पनार और थल , देहरादून के लिए वाया ग्वालदम, बरेली के लिए वाया टनकपुर, दिल्ली के लिए वाया अल्मोड़ा, रुद्रपुर बस संचालित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि 3.10 करोड़ रुपये से रोडवेज स्टेशन बनकर तैयार हो गया है लेकिन यहां से अब तक कोई बस संचालित नहीं हुई है। क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर सहित कई गुफाएं मौजूद हैं जहां देश-विदेश के पर्यटक पहुंच रहे हैं। बसों का संचालन न होने से पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सीधी बस सेवाएं संचालित हुईं तो पर्यटन कारोबार और रफ्तार पकड़ेगा जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सीधी बस सेवाओं का संचालन और डिपो नहीं खुला तो जनता को साथ लेकर आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रमुख ललित पाठक, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा, व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण बोरा, एडवोकेट हयात सिंह बोरा, नीरज पंत, राजेंद्र पंत, गौरव पंत सहित कई जनप्रतिनिधि और अन्य लोग शामिल रहे।
Trending Videos