{"_id":"69d6a5313c4a24ee52087baa","slug":"census-will-start-from-24th-in-ddhat-municipality-area-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-140360-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 24 से शुरू होगी डीडीहाट पालिका क्षेत्र में जनगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 24 से शुरू होगी डीडीहाट पालिका क्षेत्र में जनगणना
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पालिका क्षेत्र में 24 अप्रैल से जनगणना का कार्य शुरू होगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी सूरज प्रकाश ने बताया कि देहरादून से पहुंचे नोडल अधिकारी ने जनगणना से संबधित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए 13 से 23 अप्रैल तक सुपरवाइजरों और प्रगणक की ट्रेनिंग होगी। पहले चरण में नगर पालिका में स्थित मकानों का सूचीकरण और मकानों की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। पालिका में जनगणना का कार्य दो सुपरवाइजर और 14 प्रगणक की ओर से किया जाएगा।
Trending Videos