सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasound machines have become showpieces in Dharchula, Didihat, Munsiyari and Gangolihat CHCs.

Pithoragarh News: धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी और गंगोलीहाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन बनी शोपीस

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machines have become showpieces in Dharchula, Didihat, Munsiyari and Gangolihat CHCs.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के कई अस्पतालों में अल्ट्रा साउंड मशीनें शोपीस बनी हुई हैं। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की मार गर्भवतियों अन्य मरीजों पर पड़ रही है। अल्ट्रा साउंड सुविधा का हाल यह है कि जिले में सिर्फ एक रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत हैं। उन्हीं पर जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी है।
Trending Videos

जिले के धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी और गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लाखों रुपये खर्च कर स्थापित की गईं अल्ट्रासाउंड मशीनें जंग खा रही हैं। इन अस्पतालों में पहले सप्ताह में एक या दो दिन जिला मुख्यालय से रेडियोलॉजिस्ट भेजकर गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था की गई थी। महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के त्यागपत्र देने के बाद यह व्यवस्था भी दम तोड़ गई। अब दूरदराज की महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल को छोड़कर जिले के किसी भी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। सीएचसी में कभी कभार शिविर लगाकर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास होते हैं, लेकिन तकनीशियन के अभाव में शिविर भी नियमित तौर पर नहीं लगते। जिले के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर जिला अस्पताल के साथ ही महिला अस्पताल में सप्ताह में दो दिन गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी है। इन दो दिनों में अन्य महिलाओं के भी अल्ट्रासाउंड होते हैं। ऐसे में गर्भवतियों को जांच कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
--
82 गर्भवतियों का हुआ अल्ट्रासाउंड
महिला अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड शिविर आयोजित किया। सुबह से गर्भवती महिलाएं पंजीकरण कर लाइन में लगी रही। रेडियोलॉजिस्ट डॉ.रामबाबू ने बताया कि शिविर में 82 गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड किया गया।
---
रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग
पिथौरागढ़। बीते 29 मार्च को गंगोलीहाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शिविर लगाया गया। जहां 61 गर्भवतियां पहुंचीं। इन महिलाओं का कहना था कि सीएचसी में ही अल्ट्रासाउंड सुविधा होना उनके लिए काफी राहत भरा कदम है लेकिन आपात स्थिति में उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने सीएचसी में रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति की मांग की है।

जिला अस्पताल में गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड नहीं होता। महिला अस्पताल में सप्ताह में दो दिन इसकी व्यवस्था की जाती है। प्राथमिकता के आधार पर गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड कराने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed