{"_id":"69d6a435a77acc4bde04ee36","slug":"demand-for-construction-of-a-concrete-road-in-phagpur-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-137734-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फागपुर में पक्का मार्ग निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फागपुर में पक्का मार्ग निर्माण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बुधवार हुई बरसात से आंबेडकर ग्राम फागपुर के सेना छावनी से लगे उत्तर-पश्चिम छोर के कच्चे मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन बाधित हो गया। यह मार्ग फागपुर के लोगों के लिए सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय, ईसीएसएस, सीएसडी कैंटीन, टनकपुर, सैलानीगोठ आदि आवागमन करने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। बुधवार को जलभराव से वहां से आवागमन बाधित रहा।
फागपुर के उत्तर पश्चिम छोर पर वाल्मीकि मंदिर के समीप से टनकपुर और सेना छावनी आवागमन करने का प्रमुख कच्चा मार्ग है। बुधवार वर्षा से वहां जलभराव हो गया इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नागरिक लंबे समय से वहां पक्का मार्ग या भरान कराने की मांग उठाते रहे हैं।
सेवानिवृत्त कैप्टन अमर सिंह, पूर्व उपप्रधान अनोखे लाल, अर्जुन कुमार, दीपक यादव, संजू, दिनेश, ममता आदि ने प्रशासन से इस प्रमुख आवागमन कच्चे मार्ग पर मिट्टी अथवा आरबीएम का भरान करने की मांग की है।
Trending Videos