Pithoragarh: मदर्स डे पर छीन गया मां के कलेजे का टुकड़ा, सरयू नदी में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत
पिथौरागढ़ में साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गए 10वीं के छात्र की नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ में मातृत्व दिवस पर एक मां के कलेजे का टुकड़ा उससे हमेशा के लिए दूर हो गया। साथियों के साथ खेलने गए 10वीं के एक छात्र की नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, भल्या गांव का कविंद्र कुमार (14) पुत्र मुन्ना कुमार रविवार सुबह साथियों के साथ सरयू नदी किनारे बने खेल मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। दोपहर में गर्मी अधिक होने पर वह और उसके साथी नहाने के लिए नदी में गए। जैसे ही कविंद्र नदी में उतरा तो वह डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। साथियों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी से शव रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। किशोर की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक है। बेटे की मौत से पिता का रो-रोक बुरा हाल है और मां बदहवास है। मृतक का एक छोटा भाई है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि नदी में डूबने से किशोर की मौत हुई है।