{"_id":"698242397d09b8c7c70a0467","slug":"demand-for-relief-from-wild-animals-raised-in-muwani-camp-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137804-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुवानी शिविर में उठी वन्य जीवों से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुवानी शिविर में उठी वन्य जीवों से निजात दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आदर्श इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 50 शिकायतें दर्ज की गईं। एडीएम योगेंद्र सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कमतोली की प्रधान नीतू पंत ने सोलर लाइट लगाने और वन्यजीवों से निजात दिलाने की मांग की। भंडारी गांव रजवार के प्रधान मनोज चंद ने जूनियर हाईस्कूल बोकटा और आंगनबाड़ी केंद्र में चहारदीवारी लगाने, दिगरा मुवानी के प्रधान जगत सिंह मेहता ने जन मिलन केंद्र खोलने और जीआईसी मुवानी के मैदान का समतलीकरण करने की मांग रखी। कमलदीप बिष्ट ने खनन न्यास निधि से ग्राम पंचायत दिगरा मुवानी, भंडारी गांव रजवार में विकास कार्य करने, सुमित पाल ने मुवानी में आधार कार्ड सेंटर शवदाह के लिए लकड़ी का टाल खोलने की मांग उठाई।
वहां एसडीएम खुशबू पांडे, तहसीलदार सुरेंद्र बुधलाकोटी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लाल सिंह सामंत, खंड विकास अधिकारी दुर्गा राम, सोबन सिंह कार्की, रमेश बम, प्रेम भट्ट, संजय भट्ट, राम सिंह राठौर समेत ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos