{"_id":"6982414850d954dc680608d4","slug":"there-will-be-power-cuts-in-pithoragarh-from-today-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-137802-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में आज से होगी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में आज से होगी बिजली कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के लोगों को आज से बिजली कटौती का सामना करना होगा। 11 केवीए बिजली लाइन के कार्य के चलते नगर के अलग-अलग हिस्सों में अगले 10 दिन बिजली कटौती होगी। यूपीसीएल के ईई नितिन गर्खाल ने बताया कि बिजली लाइन के अनुरक्षण कार्य के चलते बिजली कटौती का निर्णय लिया गया है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूरा होने पर व्यवस्था सुचारू होगी। संवाद
--
चंपावत में गुल रहेगी बत्ती
टनकपुर (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में खुली एलटी लाइन को एबी लाइन में बदलने का कार्य जारी है। बुधवार को नगर के शास्त्री चौक में एबी लाइन कार्य के चलते सात घंटे बिजली गुल रहेगी। यूपीसीएल के जेई नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को भी शास्त्री चौक के एक हिस्से में कार्य होगा। इससे सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित क्षेत्र में आपूर्ति बंद रहेगी। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से नगर और ग्रामीण क्षेत्र में एबी लाइन का कार्य चल रहा है। संवाद
Trending Videos