सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Diploma engineers demanded restoration of old pension

Pithoragarh News: डिप्लोमा इंजीनियरों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Diploma engineers demanded restoration of old pension
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक मंगलवार को संघ भवन में हुई। इसमें डिप्लोमा इंजीनियरों ने पुरानी पेंशन बहाली, 5400 ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा।
Trending Videos

संघ भवन टकाना में बैठक कर डिप्लोमा इंजीनियरों ने 27 सूत्री मांगों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली, 5400 ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इसके लिए गंभीरता नहीं दिखा रही है। इस दौरान महासंघ ने 18 फरवरी को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर धरने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने इन समस्याओं का निस्तारण न होने पर 23 फरवरी को देहरादून में रैली निकालकर सचिवालय का घेराव करने का एलान किया। बैठक में संघ के सचिव विवेकानंद बगौली, अध्यक्ष मनीष पंत, मनोज उपाध्याय, दीपक कुमार, संजय वर्मा, दिनेश जोशी, गुंजन मंगला, हेम चंद्र, रविंद्र जोशी, महिपाल डोभाल, प्रकाश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed