{"_id":"69c41e2a759e3e04610f957f","slug":"demand-to-conduct-adi-kailash-yatra-by-local-taxis-only-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-139814-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्थानीय टैक्सियों से ही आदि कैलाश यात्रा कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्थानीय टैक्सियों से ही आदि कैलाश यात्रा कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश टैक्सी ऑनर्स सोसायटी (व्यास घाटी) ने स्थानीय टैक्सियों से ही आदि कैलाश यात्रा कराने की मांग के लिए एसडीएम आशीष जोशी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि निजी वाहनों के साथ ही बाहरी टैक्सियों के जरिए यात्रा होने से स्थानीय टैक्सी संचालकों को बेरोजगार होना पड़ता है।
टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग आदि कैलाश दर्शन के लिए आते हैं। यात्रा के दौरान चार माह ही स्थानीय टैक्सी संचालकों को रोजगार प्राप्त होता है। इससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा के दौरान बाहरी टैक्सियों पर रोक-टोक नहीं होने से स्थानीय टैक्सी संचालकों का रोजगार प्रभावित होता है।
यात्रा के दौरान अधिकतर वाहन खड़े रह जाते हैं। उन्होंने कहा है कि कई बार बाहरी लोग अपने रिश्तेदारों का बहाना बनाकर निजी वाहनों से भी यात्रियों को ढोते हैं। इसकी कई बार प्रशासन से शिकायत भी की गई है। उन्होंने स्थानीय टैक्सियों से ही यात्रा संचालन की अनुमति दिए जाने की मांग की है।
चेतावनी दी कि यदि स्थानीय टैक्सी संचालकों के हितों की अनदेखी हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में विनोद, देवेंद्र, मंगल बुदियाल, अंकित गर्ब्याल, शैलेंद्र सिंह, पीयूष रौतेला आदि मौजूद रहे।
Trending Videos