सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Development works have increased people's income: Chuphal

विकास कार्यों से लोगों की आय में हुई वृद्धि : चुफाल

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Development works have increased people's income: Chuphal
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर जीआईसी मैदान में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि चार साल में उत्तराखंड की सरकार ने सीमांत में कई ऐसे विकास कार्य किए हैं जिससे लोगों की आय में वृद्धि हुई है। पर्यटन के क्षेत्र में सीमांत में किए गए कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता को दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाल विकास विभाग की ओर से महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया। जीआईसी के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। सरकारी स्टॉलों पर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
यहां ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र धामी, जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल, एसडीएम खुशबू पांडे, तहसीलदार पिंकी आर्या, खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद, लोकेश भड़, दीपेश जंगपांगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed