सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ex-servicemen expressed anger over the lack of attention to the movement

Pithoragarh News: आंदोलन की सुध नहीं लेने पर पूर्व सैनिकों ने जताया रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen expressed anger over the lack of attention to the movement
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना मंगलवार को 58वें दिन भी जारी रहा। करीब डेढ़ माह से चल रहे आंदोलन की शासन-प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं लिए जाने पर पूर्व सैनिकों और समर्थकों ने भारी रोष जताया और आंदोलन और तेज करने की बात कही।
Trending Videos

कलेक्ट्रेट के बाहर निर्धारित धरना स्थल पर हुई सभा में पूर्व सैनिकों ने कहा कि उनकी न्यायोचित मांग की घोर उपेक्षा की जा रही है, जिससे वह काफी आहत हैं। पूर्व सैनिकों ने कहा कि यदि सरकार जल्द मामले में कोई उचित निर्णय नहीं लेगी तो पूर्व सैनिक आंदोलन को तेज करते हुए इसे व्यापक बनाने से पीछे नहीं हटेंगे। धरने में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, सचिव दयाल सिंह, धर्म सिंह, ललित जोशी, राजेंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह जोरा, दिवाकर सिंह, राजेंद्र सिंह समेत अनेक पूर्व सैनिक और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed