{"_id":"69e65f64e8292d87eb02d3c0","slug":"mismanagement-at-four-aadhaar-centres-adversely-impacts-work-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-140827-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चार आधार केंद्रों पर बदइंतजामी का अड्डा, कामकाज पर बुरा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चार आधार केंद्रों पर बदइंतजामी का अड्डा, कामकाज पर बुरा असर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के प्रधान डाकघर स्थित केंद्र में आधार कार्ड संबंधी काम के लिए अपनी बारी का इंतजार करत
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के डाकघरों में आधार केंद्र खोल कर लोगों को सहूलियत पहुंचाने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय के एक और दूरस्थ क्षेत्रों के तीन आधार केंद्रों में लंबे समय से कामकाज ठप है। क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनाने और इसमें संशोधन के लिए 90 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। निशुल्क आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों का वाहनों के किराये में धन खर्च हो रहा है।
जिले के डाक घरों में 21 आधार कार्ड केंद्र संचालित हैं। पांखू और तेजम में बदहाल इंटरनेट सेवा जबकि जौलजीबी और नगर के सिल्थाम में कंप्यूटर खराब होने से आधार कार्ड संबंधी सभी कार्य लंबे समय से ठप हैं। इन केंद्रों में आधार कार्ड बनाने, नवीनीकरण और संशोधन का कार्य न होने से क्षेत्र की 40 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हालात यह हैं कि इन कार्यों के लिए लोग 90 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर की दौड़ लगा रहे हैं। ऐसे में निशुल्क आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों के किराये में ही 400 से 600 रुपये खर्च हो जा रहे हैं। प्रधान डाकघर में भी भीड़ अधिक होने से लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
समय से काम न होने पर दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए घर लौटना मुश्किल हो जाता है जिस कारण कई लोग होटलों में किराया देकर ठहरने के लिए मजबूर हैं जबकि कई लोग रिश्तेदारों के यहां शरण ले रहे हैं। हैरानी है कि लंबे समय बाद भी आधार केंद्रों में न तो इंटरनेट सेवा बहाल की गई और ना ही कंप्यूटरों की व्यवस्था की जा रही है।
केंद्रों को एक माह बाद भी नहीं मिले नए कंप्यूटर
सिल्थाम और जौलजीबी में एक माह से कंप्यूटर खराब होने से आधार केंद्र बंद है। डाक विभाग ने प्रशासन को कंप्यूटर की मांग का प्रस्ताव भेजा है लेकिन एक महीने बाद भी आधार केंद्रों को नए कंप्यूटर उपलब्ध नहीं हो सके हैं जिसकी मार क्षेत्र के लोग सह रहे हैं।
कोट
दो आधार केंद्रों में कंप्यूटर खराब हैं जबकि दो में नेटवर्क की दिक्कत है। नए कंप्यूटर मिलने और इंटरनेट सेवा के दुरुस्त होते ही सभी केंद्रों में काम शुरू हो जाएगा। - आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, पिथौरागढ़
बोले लोग
बच्चे के आधार कार्ड में संशोधन कराना है। तेजम में काम न होने से जिला मुख्यालय आना पड़ा। काम तो हुआ लेकिन देर हो गई। अब घर नहीं लौट सकते। ऐसे में अब होटल में ठहरना होगा। - कैलाश कुमार, तेजम
आधार कार्ड में संशोधन के लिए स्थानीय डाकघर गई तो पता चला कि यहां इंटरनेट सेवा न होने से काम बंद है। ऐसे में जिला मुख्यालय आना पड़ा। आने के लिए 200 रुपये किराया दिया। अब जाने के लिए भी इतना ही किरया देना होगा। - गंगोत्री देवी, जौलजीबी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X