{"_id":"69e6607d532543529f01645f","slug":"kumaons-lamp-goes-out-as-health-deteriorates-in-icy-siachen-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-140826-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बर्फीले सियाचिन में बिगड़ी तबीयत, बुझा कुमाऊं का दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बर्फीले सियाचिन में बिगड़ी तबीयत, बुझा कुमाऊं का दीपक
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
दीपक सिंह जेठी-फाइल फोटो
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के ओझा मल्ला निवासी सैन्यकर्मी का इलाज के दौरान लखनऊ के सैनिक अस्पताल में निधन हो गया। सैन्यकर्मी की सियाचिन में तैनाती के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। उनके निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
डीडीहाट तहसील के ओझा मल्ला गांव निवासी 38 वर्षीय दीपक सिंह जेठी सात कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे और लंबे समय से सियाचिन ग्लेशियर में सेवाएं दे रहे थे। करीब चार महीने पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के सैनिक अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बीडीसी सदस्य विक्की जेठी ने बताया कि सियाचिन ग्लेशियर में उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। इलाज के दौरान सोमवार तड़के उनका निधन हो गया।
उन्होंने बताया कि उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है। मंगलवार तक पार्थिव शरीर के पहुंचने की संभावना है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक है। पुत्र के निधन पर पिता भवान सिंह जेठी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, पत्नी रेनू जेठी पति के निधन पर बेसुध हैं। सैनिक का पांच साल का पुत्र है। बीडीसी सदस्य विक्की जेठी ने बताया कि सैनिक का हंसेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X