सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Department intensifies patrols in Raighaon's Salani Tok following a leopard attack

Pithoragarh News: तेंदुए के हमले के बाद रैघांव के सलानी तोक में वन विभाग ने तेज की गश्त

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Forest Department intensifies patrols in Raighaon's Salani Tok following a leopard attack
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के रैघांव के सलानी तोक में तेंदुए ने युवक पर हमला करने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

मालूम हो कि 13 जून को सलानी तोक निवासी हरीश सिंह (44) पुत्र राम सिंह मेहनत-मजदूरी कर नदी से घर लौट रहा था। कामाज्यूला और सिमलखेत के बीच अपने तीन शावकों के साथ घूम रहे तेंदुए ने उन पर हमला कर पैर में नाखून मार दिए। हरीश के चीखने-चिल्लाने पर तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली कुमाऊं वन रेंज के रेंजर राजेश कुमार जोशी के नेतृत्व में गश्त वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। रेंजर जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह सुबह-शाम अकेले बाहर न निकलें, घरों के आसपास उगी झाड़ियों का कटान करने, आवश्यक होने पर ग्रुप बनाकर जाने को लेकर सतर्क रहें। यहां वन दरोगा प्रकाश गिरी, रमेश त्रिवेदी, राजेंद्र प्रसाद और केशव दत्त शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed