{"_id":"6a2ee7635dd1eb93530f4d00","slug":"villagers-from-the-rang-community-expressed-opposition-to-the-installation-of-a-statue-at-nabhidhang-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-143034-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रं समाज के ग्रामीणों ने नाभीढांग में मूर्ति स्थापित करने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रं समाज के ग्रामीणों ने नाभीढांग में मूर्ति स्थापित करने पर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। श्री आदि कैलाश ग्रुप 20-20 ट्रस्ट की ओर से 15 जून को नाभीढांग में शिवलिंग और नंदी महाराज की मूर्ति स्थापित किए जाने का रं समाज के लोगों ने विरोध किया। कहा कि यह रं समाज की परंपरा के खिलाफ है। इसके बाद मूर्ति ले जा रहा ट्रक पांगला से धारचूला लौट आया।
नाभीढांग में मूर्ति स्थापित किए जाने की जानकारी मिलने पर रविवार को रं समाज के ग्रामीण विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने कहा कि बिना अनुमति नाभीढांग में मूर्ति स्थापित की जा रही है। आदि कैलाश ग्रुप 2020 ट्रस्ट का ट्रक पांगला से लौट आया। बता दें कि नाभीढांग की भूमि ग्राम पंचायत गर्ब्यांग में आती है। ट्रस्ट के संस्थापक भरत जोशी के धारचूला पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात की और मूर्ति स्थापित करने का विरोध जताया। भरत जोशी ने ग्रामीणों से अनुमति लेने की जानकारी नहीं होने की बात कही। ग्रामीणों ने स्थानीय पुजारियों की अनुमति के बिना यह कार्य नहीं करने की बात कही।