{"_id":"69d8041b47c405e39f01bec8","slug":"gangolihats-five-thousand-population-is-worried-about-the-road-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-140397-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट की पांच हजार की आबादी सड़क के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट की पांच हजार की आबादी सड़क के लिए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा के आसपास के कई गांवों के ग्रामीण राज्य गठन के 26 साल बाद भी सड़क के लिए तरसते हुए पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर इन गांवों को सड़क से जोड़ने की गुहार लगाई है।
नैनी शीतला, मौना, छडोली, मकारगांव, पनौली, कमतौली आदि गांवों के ग्रामीणों ने डाक के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ दौलाबलिया तो दूसरी तरफ चामाचौड़ तक सड़क पहुंची है। दोनों गांवों के बीच में हमारे गांव आज भी सड़क से वंचित हैं। क्षेत्र की पांच हजार की आबादी पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर है। बीमारों और गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी डोली ही सहारा है।
पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी, सिमालय की प्रधान सुनीता बिष्ट आदि ने कहा कि सड़क की मांग के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगाई गई। अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों को सड़क के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क न होने से ये गांव की विकास की दौड़ में पिछड़े हैं। यदि जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो सभी ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे।
--
सड़क न होने से फल, सब्जी को बाजार पहुंचाना हुआ मुश्किल
क्षेत्र के गोविंद सिंह, हरि सिंह, नंदन सिंह, प्रताप सिंह, गंगा सिंह, पुष्पा देवी, हेमा देवी, कविता, सरिता देवी,भावना देवी, हेमा देवी आदि ने कहा कि उनके गांवों में फल और सब्जी का अच्छा उत्पादन होता है। सड़क न होने से इन उत्पादों को बाजार पहुंचा पाना मुमकिन नहीं है। फल और सब्जी खेतों में ही बर्बाद होती है। वहीं किसानों की आजीविका बढ़ाने के दावे किए जा रहे हैं। सभी ने कहा कि यदि गांवों तक सड़क पहुंचती हो इन उत्पादों को उचित बाजार मिलता और हमारी आजीविका भी बढ़ती।
कोट
इन गांवों के लिए सड़क प्रस्तावित है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण के प्रयास किए जाएंगे। - सचिन सिंह, एई, पीएमजीएसवाई, गंगोलीहाट
Trending Videos