{"_id":"69da810aada829533e0e951f","slug":"a-three-km-long-bypass-will-be-built-in-didihat-providing-relief-from-traffic-jams-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140477-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट में बनेगा तीन किमी लंबा बाईपास, जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट में बनेगा तीन किमी लंबा बाईपास, जाम से मिलेगी मुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अब डीडीहाट नगर को बाईपास जाम से मुक्ति दिलाएगा। इसकी पहल शुरू हो चुकी है। तीन किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए सर्वे शुरू हो चुका है। जल्द ही सर्वे पूरा कर इसकी डीपीआर तैयार होगी।
डीडीहाट नगर में संकरी सड़कों और पार्किंग के अभाव में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। आए दिन नगर में जाम लग रहा है इससे हर कोई परेशान है। अब इस समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। नगरपालिका लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए तीन किलोमीटर लंबा बाईपास बनाएगी। इसके लिए जगह के चयन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
बीते दिनों सीएम ने लोक निर्माण विभाग को नगरपालिका क्षेत्र से तीन किलोमीटर लंबे बाईपास के सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार कर इसे शासन में भेजा जाएगा। डीडीहाट से ओगला तक बाईपास का निर्माण होगा।
अधर में अटकी है पार्किंग
नगर में तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तीन साल पहले पार्किंग का कार्य शुरू किया गया था। पार्किंग बनाने का काम हिमालयन स्टील वर्क्स को मिला। कार्यदायी संस्था ने समय पर कार्य शुरू तो किया लेकिन छह महीने तक 50 प्रतिशत काम होने के बाद पार्किंग में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। इसके चलते कार्यदायी संस्था ने पार्किंग का कार्य बंद कर दिया। तब से इस पार्किंग का निर्माण न तो शुरू हो सका और न ही निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। तब से पार्किंग का कार्य अधूरा है। पार्किंग की सुविधा नहीं होने से वाहन स्वामी अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क करने के लिए विवश हैं जो जाम का कारण बन रहे हैं। संवाद
कोट
सीएम से जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए बाईपास की मांग की गई थी। उन्होंने इस पर सहमति जताई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। - गिरीश चुफाल, नगर पालिकाध्यक्ष, डीडीहाट
कोट
नगर में बाईपास का निर्माण होगा। इसकी सर्वे के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं। सर्वे के बाद इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। - अजय थपलियाल, ईई, लोनिवि, डीडीहाट
Trending Videos