{"_id":"69da828006dbc3cdb80662c6","slug":"demand-to-start-traffic-on-the-bridges-on-devisuna-kuta-garali-road-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140472-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: देवीसूना-कूटा गराली सड़क पर पुलों पर आवाजाही शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: देवीसूना-कूटा गराली सड़क पर पुलों पर आवाजाही शुरू कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। देवीसूना-कूटा गराली मोटर मार्ग पर कुथ्याल गाड़ और छीनी गाड़ पर मोटर पुलों का निर्माण जल्द पूरा कर आवाजाही शुरू कराने की मांग उठी है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि यदि मानसूनकाल से पूर्व मोटर पुलों पर आवाजाही शुरू नहीं हुई तो दिक्कत होगी।
खेतार कन्याल, मदनबोरी, कुटा कन्याल, कुटा चौरानी, कुटा और गराली के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई डीडीहाट के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अभी वैकल्पिक मार्ग से यातायात हो रहा है जो हल्की बरसात में अवरुद्ध हो जाता है। उन्होंने बरसात के सीजन से पहले दोनों पुलों पर यातायात शुरू कराने की मांग की।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेद सिंह अधिकारी ने बताया कि पुल तक सड़क न बनने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रधान भावना देवी, गोविंद सिंह, शेर सिंह, दीवान सिंह आदि थे।वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता सौरव यादव ने बताया कि पुल का ठेका एनपीसीसी कंपनी को दिया गया है। कंपनी से पुलों पर शीघ्र यातायात शुरू करने को कहा गया है।
Trending Videos