सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government's effigy burnt in Gangolihat over gas price hike

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में गैस की कीमत बढ़ाने पर सरकार का पुतला फूंका

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 May 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Government's effigy burnt in Gangolihat over gas price hike
गंगोलीहाट में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद 
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। व्यावसायिक रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने जल्द बढ़ी कीमत को वापस लेने की मांग की।
Trending Videos

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक रसोई गैस की कीमत बढ़ने से कारोबारियों के साथ ही आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। चाय-नाश्ता, भोजन, मिठाई सहित सभी खाद्य सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। जनता को राहत देने के बजाय भाजपा सरकार परेशानी को बढ़ा रही है। महंगाई की मार से हर कोई त्रस्त है और भाजपा सरकार अच्छे दिनों की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गैस की बढ़ी कीमत को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, पूर्व दायित्वधारी खजान गुड्डू, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा, किशोर कुमार, नारायण सिंह बोहरा, संजय बोरा, आनंद बिष्ट, वीरेंद्र सुगड़ा, बलवंत सिंह मेहरा, गोपाल धानिक, पारस धानिक, पवन बोरा, भगवान सिंह कठायत आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed