सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Half-kilometer-long traffic jam in Aincholi; movement remained halted for an hour.

Pithoragarh News: ऐंचोली में लगा आधा किमी लंबा जाम, एक घंटे तक थमी रही आवाजाही

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Half-kilometer-long traffic jam in Aincholi; movement remained halted for an hour.
पिथौरागढ़ नगर के ऐंचोली में जाम लगने से लगी वाहनों की कतार। संवाद
विज्ञापन

Trending Videos
पिथौरागढ़। नगर में दावों और तमाम अभियानों के बाद भी यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। नगर में आए दिन जाम लगने से हर कोई परेशान हैं। नगर के प्रवेश द्वार ऐंचोली में आधा किलोमीटर लंबा जाम लगने से एक घंटे तक आवाजाही ठप रही। वाहन रेंगते रहे और टैक्सी, रोडवेज बसें और एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं। हालांकि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे ऐंचोली से हनुमान मंदिर तक जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों दोपहिया और चौपहिया वाहन फंसे रहे। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह के समय हल्द्वानी, टनकपुर, दिल्ली, देहरादून आदि रूटों पर संचालित बसें यात्रियों को लेकर रोडवेज स्टेशन से रवाना हुईं। ऐंचोली में जाम लगने से इनके पहिए थम गए और यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई यात्रियों को टनकपुर और हल्द्वानी से दिल्ली सहित अन्य जगहों के लिए ट्रेन पकड़नी थी। लंबा जाम लगने से उनके लिए समय पर गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हुआ। हल्द्वानी से आ रही दो एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। हैरानी की बात है कि यातायात व्यवस्था की मजबूती के दावे करने वाले जिम्मेदार मौके से गायब रहे। दोपहर करीब 12 बजे बमुश्किल जाम खुला तब जाकर यात्री रवाना हो सके।
--
सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे जाम का कारण
नगर की सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े वाहन आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं। नगर की अधिकांश सड़कों के दोनों तरफ वाहन पार्क हो रहे हैं इन पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। सड़क संकरी होने से भारी वाहन फंस रहे हैं इससे जाम लग रहा है। नगर की अधिकांश सड़कों के यही हाल हैं।
--
केस एक
टैक्सी चालक कैलाश नाथ ने बताया कि उनके वाहन में बैठे यात्रियों को शाम चार बजे ट्रेन पकड़नी है। जाम में फंसने से एक घंटा देर हो गई। अब समय पर यात्रियों को हल्द्वानी पहुंचाना चुनौती होगा।
केस दो
रोडवेज बस में सवार डीडीहाट के महेश सिंह ने बताया कि टनकपुर से ट्रेन पकड़नी है। शाम पांच बजे तक स्टेशन पहुंचना है। जाम ने मुश्किल बढ़ा दी है।
कोट
यातायात व्यवस्था की मजबूती के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान किया जा रहा है। अभियान चलाकर ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed